भुवनेश्वर: ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। ओडिशा का बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा।

बौध में लू जैसे हालात रहे, जहां शनिवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि ­ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां अंगुल में 40.7, टिटलागढ़ में 40.5 और मलकानगिरी में 40.2 तापमान रहा।

उसने बताया कि राज्य के झारसुगुडा, बोलांगीर, संबलपुर, सोनपुर, तालचेर, भवानीपटना, हीराकुंड, सुंदरगढ़ और खुर्दा में अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.7 और 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों के लिए मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version