क्योंझर: ओडिशा के क्योंझर जिले में एक खदान से अवैध रूप से मैंगनीज निकालने के दौरान भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को जोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिचाकुंडी दालपहाड़ के पास स्थित एक मैंगनीज खदान में उस समय घटी, जब कुछ लोग अवैध रूप से खनिज निकालने में लगे थे।

पश्चिम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, एक शव रात करीब दो बजे बरामद किया गया, जबकि अन्य दो शव तड़के निकाले गए। शवों को टाटा अस्पताल ले जाया गया और अब तीनों शव मुर्दाघर में रखे गए हैं।

पुलिस ने बताया कि यह खदान वैतरणी आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जब तीनों व्यक्ति अवैध खनन कर रहे थे, तभी मिट्टी का एक हिस्सा अचानक धसक गया। मृतकों की पहचान संदीप पूर्ति (32), कांदे मुंडा (19) और गुरु चाम्पिया (18) के रूप में हुई है। तीनों क्योंझर जिले के जोडा थाना क्षेत्र के बिचाकुंडी गांव के निवासी थे।
क्योंझर जिले में लगातार भारी बारिश के बीच छह घंटे चले बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version