पारादीप. पाकिस्तानी चालक दल के 21 सदस्यों के साथ एक जहाज के बंदरगाह शहर पारादीप में पहुंचने के बाद ओडिशा पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के कुल 25 सदस्यों के साथ ‘एमटी साइरन-2’ जहाज ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के लिए कच्चा तेल लेकर दक्षिण कोरिया से सिंगापुर होते हुए बुधवार को सुबह पारादीप बंदरगाह पहुंचा.

अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के बाकी सदस्यों में भारतीय और थाई नागरिक शामिल हैं. मरीन थाने की प्रभारी निरीक्षक बबीता देहुरी ने बताया कि आव्रजन विभाग से चालक दल के सदस्यों के बारे में सूचना मिलने के बाद ओडिशा की समुद्री पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के मद्देनजर पारादीप बंदरगाह को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया था. अधिकारियों ने बताया कि जहाज यहां तट से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित सिंगल प्वाइंट मूरिंग (एसपीएम) पर खड़ा है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ”यह भी आदेश जारी किया गया है कि कच्चे तेल को उतारने के दौरान चालक दल के किसी भी सदस्य को जहाज से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.” उन्होंने कहा, ” तेल को जहाज से खाली करने का काम जारी है…जहाज आज रात बंदरगाह से रवाना होगा.” जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि चालक दल के पाकिस्तानी सदस्यों को जहाज से उतरने की अनुमति नहीं दी गई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version