भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में अवैध हथियार गिरोह के सरगना को बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि ओडिशा के विशेष कार्य बल ने मुंगेर पुलिस की मदद से 20 मई को मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया।

असलम कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में स्थित अवैध हथियार निर्माण इकाई के मामले में आरोपी था।
पुलिस ने 13 मार्च, 2025 को कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव के एक घर से संचालित हो रही हथियार बनाने की एक अवैध विनिर्माण इकाई का पता लगाया था।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सात मिमी पिस्तौल बनाने की सामग्री बरामद हुई थी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मिश्रा ने बताया कि असलम को मुंगेर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर लाया गया। उन्होंने बताया, “असलम को शुक्रवार को कटक के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version