नयी दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म में लोकप्रिय तमिल अभिनेता धनुष उनके किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे. बुधवार को कान फिल्म मार्केट में ‘कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ फिल्म की घोषणा की गई.

धनुष ने फिल्म का पहला पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “ऐसे प्रेरणादायक और महान व्यक्तित्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है.” फिल्म का निर्माण टी-सीरीज. के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के अभिषेक अग्रवाल और अनिल सुंकारा कर रहे हैं.

‘तान्हाजी’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों के लिए पहचान पान वाले ओम राउत ने भी अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक… एक महान यात्रा की शुरुआत. भारत के मिसाइल मैन अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.” पिछले पोस्ट में निर्देशक ने कहा था कि वह कान फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 78वें कान फिल्म समारोह का समापन शनिवार को होगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version