राष्ट्रवाणी: वनप्लस Ace 7 स्मार्टफोन गीकबेंच पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 16GB रैम और Android 17 के साथ लिस्ट …और पढ़ें वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर PMS110 के साथ Geekbench पर स्पॉट किया गया है। वनप्लस Ace 7 गीकबेंच पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लिस्टेड।
फोन में 16GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। संभावित फीचर्स: 9,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 185Hz डिस्प्ले। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वनप्लस क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप के साथ फ्लैगशिप वनप्लस 16 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी का यह फोन होम मार्केट चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही कंपनी इन दिनों अपनी Ace 7 सीरीज पर भी काम कर रही है।
इस सीरीज के तहत कंपनी Ace 7, Ace 7T, और Ace 7 अल्ट्रा स्मार्टफोन पेश करेगी। वनप्लस का एक स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह Ace 7 हो सकता है। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 16GB की रैम के साथ मार्केट में आ सकता है।
इसके साथ ही फोन Android 17 पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 17 स्किन पर रन करता है। Geekbench 6 टेस्टिंग में फोन ने सिंगल कोर में 3,510 पॉइंट और मल्टी-कोर में 10,766 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक वनप्लस के इस फोन में 6.78-इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 185Hz होगा।
इस फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन 9,000mAh की बैटरी, 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है। वनप्लस के इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
इसके साथ ही फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। उम्मीद है कि वनप्लस का यह फोन कूलिंग के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ रिलीज किया जा सकता है।
