राष्ट्रवाणी: वनप्लस ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 16 को टीज करना शुरू कर दिया है, जिसके अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। वनप्लस 16 फ्लैगशिप फोन अक्टूबर में होगा लॉन्च वनप्लस 16 अक्टूबर में लॉन्च होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रो प्रोसेसर मिलेगा।
9,000mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा होगा। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है।
उम्मीद है वनप्लस का यह दमदार स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। वनप्लस का यह फोन टॉप नॉच परफॉर्मेंस डिलीवर करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इस फोन की मार्केट में फिलहाल सीधी टक्कर iQOO 16 के साथ होगी।
आइकू का यह फोन चीन में 29 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। वनप्लस ने अपने अपकमिंग वनप्लस 16 स्मार्टफोन के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। वनप्लस 16 के प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलती है।
यह फोन Tomorrow Starlight, Dark Forest, और Martian Masterpiece कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tomorrow Starlight एडिशन के रियर पैनल में वनप्लस का ग्लोइंग लोगो मिलेगा। यह फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB के रैम और स्टोरेज ऑप्शन में बिक्री लिए आएगा।
डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर पैनल में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही फोन के लेफ्ट में कस्टमाइजेबल एआई बटन भी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस 16 स्मार्टफोन को BOE X4 फ्लैट OLED पैनल मिलेगा।
इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz होगा, जिसे गेमिंग सेशन के दौरान 185Hz तक ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रो फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करेगा।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में लो-वोल्टेज एफिसिएंसी के लिए Oppo एनर्जी मैनेजमेंट सिलिकन दिया जाएगा। ओप्पो का यह फोन रेपिड 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा 200-मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
