राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में माना कैंप पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.964 किलो गांजा बरामद किया है।

जब्त गांजे की कीमत 10 लाख 98 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार समेत कुल 13 लाख 48 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 11.45 बजे माना कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मछली मार्केट के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार क्रमांक CG 04 NN 6018 को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, चालक ने कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की।

भागने के दौरान कार अन्य वाहन और हाट बाजार के पास डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार चालक से पूछताछ करने पर वह पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगा।

संदेह के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। डिक्की से गांजे की गंध आने पर गवाहों की मौजूदगी में जांच की गई। तलाशी के दौरान डिक्की में दो सफेद-पीले रंग के बैग मिले।

बैग के अंदर खाकी रंग के टेप से पैक किए गए गांजे के 11 पैकेट रखे हुए थे। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 21.964 किलोग्राम निकली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उसे बेचने के लिए दुर्ग जा रहा था।

पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र यादव पिता छोटूराम यादव, निवासी वार्ड नंबर 11, डिपरापारा, ग्राम सोनासिल्ली, पिथौरा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version