नयी दिल्ली: सरकार ने कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा आरक्षित टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा यात्रियों को आरक्षण काउंटरों पर प्रतीक्षा की झंझट से बचाती है, जिससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी के संजय ंिसह ने उनसे जानना चाहा था कि क्या आईआरसीटीसी, यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट बुक करने पर नॉन-एसी टिकटों पर ?10 रुपये और एसी टिकटों पर ?20 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूलता है, और यदि हां, तो कैशलेस अर्थव्यवस्था और यूपीआई को बढ़ावा देने की सरकारी नीति के बावजूद यह शुल्क क्यों लिया जाता है।

इसके जवाब में मंत्री वैष्णव ने कहा, ‘‘आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकट सुविधा उपलब्ध कराने में पर्याप्त खर्च करना पड़ता है, और टिकंिटग ढांचे के रखरखाव, उन्नयन और विस्तार की लागत की भरपाई के लिए एक अत्यंत नाममात्र का सुविधा शुल्क वसूला जाता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे की सबसे अधिक यात्री अनुकूल पहलों में से एक है, और वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत आरक्षित टिकट
ऑनलाइन ही बुक किए जा रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version