राष्ट्रवाणी: ओप्पो अपनी नई F35 सीरीज के दो 5G फोन, Oppo F35 प्रो 5G और Oppo F35 5G, 5 अक्टूबर को …और पढ़ें 8000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी नई Oppo F35 सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है।

कंपनी इस सीरीज के दोनों फोन्स को 5 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत Oppo F35 प्रो 5G और Oppo F35 5G मॉडल को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन्स के कैमरा फीचर्स, कलर ऑप्शन और कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है।

चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं… सीरीज के प्रो मॉडल Oppo F35 प्रो 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। साथ ही इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है, जिसका सेंसर साइज 1/2-इंच बताया गया है। साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने वाला है।

डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दूसरी तरफ Oppo F35 5G में भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा।

Meet the OPPO F35 प्रो 5G. ✨ Smile Curve Design, Starry Sea Lens Module & One-Piece Cold Carving, in Sunrise Orange, Wave Blue & Twilight Brown.Know more & grab the OPPO F35 सीरीज Privilege Pack for just ₹9 – #10YearsofFSeries pic.twitter.com/dGzExfgsHh सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-Wide Natural कैमरा मिलेगा।

कंपनी दोनों डिवाइस में Dual-Video Mode, एआई Popout, एआई Remix Collage, एआई Portrait Glow और एआई Portrait Retouching जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे। जहां नॉन प्रो Oppo F35 5G ब्लू और पिंक कलर में आएगा वहीं Oppo F35 प्रो 5G को कम से कम Orange कलर में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। दोनों फोन की सेल भारत में अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 मैक्स प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि नॉन प्रो Oppo F35 5G में MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट मिल सकता है। दोनों डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दोनों डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

हालांकि Oppo F35 सीरीज के बाकी फीचर्स और कीमत अभी सामने नहीं आई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version