मेंढर/जम्मू. मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत की अग्रिम चौकियों पर अकारण गोलीबारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया और मनकोट सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच छोटे हथियारों से गोलीबारी करीब 15 मिनट तक जारी रही.

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. यह उल्लंघन जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों – लद्दाख और जम्मू-कश्मीर – में विभाजित करने के छह साल पूरे होने पर हुआ है. सूत्रों ने बताया कि सीमा पार से अग्रिम चौकियों पर शाम 7.40 बजे गोलीबारी शुरू हुई और भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा सीमा पार आतंकवादी ढांचों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद सात से 10 मई के बीच भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भीषण झड़पें हुईं. हालांकि, दोनों देशों के बीच समझौते के बाद सीमा पर झड़पें रोक दी गईं. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी, मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 28 लोग मारे गए, जिनमें से 13 मौतें अकेले पुंछ ज.लिे में हुईं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version