इस्लामाबाद. पाकिस्तान के ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस’ फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है. मुनीर सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं. सेना ने सोमवार को कहा, ” ‘खादिम-अल-हरमैन-उल-शरीफैन’ शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद द्वारा जारी शाही आदेश के तहत फील्ड मार्शल को ‘किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंस क्लास’ से सम्मानित किया गया है जो सऊदी अरब का सर्वोच्च राष्ट्रीय नागरिक सम्मान है.” उसने कहा कि सऊदी नेतृत्व ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की पेशेवर दक्षता एवं रणनीतिक दृष्टिकोण की सराहना की तथा दोनों देशों के बीच पुराने भाईचारे को और मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.

फील्ड मार्शल मुनीर ने इस सम्मान के लिए खादिम-अल-हरमैन-उल-शरीफैन एवं सऊदी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे पाकिस्तान एवं सऊदी अरब के बीच अटूट संबंधों का प्रतीक बताया. उन्होंने सऊदी अरब की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया. मुनीर ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री शहजादे खालिद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद से भी मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, सैन्य सहयोग, रणनीतिक सहयोग और उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों सहित पारस्परिक हित के मामलों पर चर्चा की.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version