इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढकर 45 हो गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बारिश से संबंधित घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई, जिनमें बलूचिस्तान में चार, खैबर-पख्तूनख्वा में दो और पंजाब में एक व्यक्ति शामिल है।

एनडीएमए के मुताबिक 26 जून से शुरू हुई मानसून-पूर्व बारिश के बाद से 68 लोग घायल हो गए हैं। उसने बताया उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां 21 लोगों की मौत हुई है।
इसमें कहा गया है कि पंजाब में 13, ंिसध में सात तथा बलूचिस्तान प्रांत में चार लोगों की मौत हुई है।

एनडीएमए के अनुसार पंजाब में कम से कम 39 लोग, ंिसध में 16, खैबर पख्तूनख्वा में 11 और बलूचिस्तान में दो लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version