पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हाइजैक की गई ट्रेन में अब भी कई लोग बंधक बने हुए हैं। ट्रेन को हाइजैक हुए 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है और बंधकों को बचाने के लिए पाकिस्तान की सुरक्षा बलों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने ऑपरेशन में अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 155 बंधकों को मुक्त कर लिया गया है। इस दौरान,27 विद्रोही भी मारे गए हैं।

अब तक 155 बंधकों को बचाया

नए अपडेट के अनुसार, 155 बंधकों को सुरक्षित रूप से छुड़ाया जा चुका है और पाकिस्तानी सैन्य बलों की कार्रवाई में 27 विद्रोही मारे गए हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइजैक की गई ट्रेन से अब तक 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया है, जिनमें से 104 बंधकों को सुरक्षित निकाला गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कही ये बात

इस बीच, बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक की घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सफल होगा, हम आतंकवादियों का सफाया करेंगे।” न्यूज एजेंसी IANS के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 16 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जबकि आधिकारिक आंकड़ों में यह संख्या अभी 13 बताई जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version