इस्लामाबाद/लाहौर. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को एक और माह के लिए बढ़ाते हुए 23 जनवरी तक लागू करने का फैसला किया है. पहलगाम हमले के बाद अप्रैल में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. भारत ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया है. पिछला विस्तारित प्रतिबंध 24 दिसंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार को इसे 23 जनवरी तक बढ़ा दिया.

पीएए ने कहा, ”पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय पंजीकृत विमानों के लिए बंद रहेगा जिनमें भारतीय विमान कंपनियों के स्वामित्व वाले, उनके द्वारा संचालित या उनके द्वारा पट्टे पर लिए गए सभी विमान शामिल हैं और इसके साथ ही भारतीय सैन्य उड़ानें भी इसमें शामिल हैं.” ‘नोटिस टू एयरमेन’ (नोटेम) के अनुसार, पहले से लागू यह प्रतिबंध 23 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा. पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (पीसीएए) के 2022 के एक दस्तावेज के अनुसार, पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र दो उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) – कराची और लाहौर में विभाजित है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version