इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने मंगलवार को देश में ही विकसित क्रूज मिसाइल ‘फतह-4’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. यह मिसाइल 750 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है. पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी. सेना की मीडिया शाखा इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि 750 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया है.

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, ”अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह हथियार प्रणाली, दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली को चकमा देने और उच्च परिशुद्धता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है.” बयान के मुताबिक ‘आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड’ के हिस्से के रूप में, फतह-4 ”पाकिस्तानी सेना की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की पहुंच, मारक क्षमता को और ब­ढ़ाएगा.” इस मिसाइल के प्रक्षेपण के दौरान पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर मौजूद थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version