पेशावर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने सोशल मीडिया मंच ‘टिकटॉक’ से अकाउंट हटाने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना रावलपिंडी जिले के ढोक चौधरियां तख्त परी इलाके में घटी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी को कई बार टिकटॉक अकाउंट हटाने के लिए कहा था.

पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि परिवार ने शुरू में हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version