लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला चिकित्सक की उसके छोटे भाई ने ”झूठी शान के नाम पर” (ऑनर किलिंग) कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर टोबा टेक सिंह में हुई थी. पुलिस के अनुसार डॉ. आयशा बीबी (24) हाल में किर्गस्तिान से एमबीबीएस की डिग्री पूरी करके लौटी थी.

शुरुआत में, उसके पिता ने पुलिस को बताया था कि आयशा के छोटे भाई उमैर ने खाना न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद उसे गोली मार दी. पुलिस ने हालांकि बुधवार को उमैर को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ के दौरान अपनी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की क्योंकि वह अपनी पसंद के एक चिकित्सक से शादी करना चाहती थी, जो किर्गस्तिान में एमबीबीएस स्नातक है.

पुलिस ने कहा, ”प्रारंभिक जांच के दौरान, संदिग्ध उमैर ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन की हत्या झूठी शान के नाम पर की, क्योंकि वह अपनी पसंद के चिकित्सक से शादी करना चाहती थी.” पुलिस ने कहा, ”आयशा का परिवार उसकी पसंद के सख्त खिलाफ था और उसे चिकित्सक से किसी भी तरह का संपर्क न रखने की चेतावनी दी थी. पिछले सप्ताह, उमैर ने उसे प्रताड़ित किया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.” भाषा

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version