राष्ट्रवाणी: न्यूज, बिश्रामपुर : बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब चार बजे पांच वर्षीय बालक तीन अन्य बच्चों के साथ बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट के समीप खेल रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे वहां पहुंचा एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल और एसडीओपी अभिषेक पैकरा भी देर रात मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। रात करीब डेढ़ बजे लापता बालक रैक प्वाइंट के समीप स्वजन को मिल गया। बच्चे के नाक के पास खरोंच के निशान थे और वह काफी डरा हुआ था। पुलिस ने तत्काल उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। गुरुवार सुबह स्वजन द्वारा पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि एक व्यक्ति उसे मालधक्का में खड़े ट्रक के केबिन में ले गया था और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां आवश्यक परीक्षण के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी ने बायो-गैस में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की – भारतीय पीएसयू
- गांगुली की बायोपिक की शूटिंग ने बिगाड़ी पिच, काउंटी टीम पर ठुका भारी जुर्माना!
- आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की सेल शुरू, चेक करें बैंक ऑफर, कैश डिस्काउंट और सभी EMI ऑप्शन – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ ₹51 में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा! Jio का सबसे सस्ता अपग्रेड प्लान, 3GB 4G डेटा भी साथ – राष्ट्रवाणी
- शादी में सिर्फ एक डिश, बाजार जल्दी बंद; नई गाड़ी और विदेशी यात्रा पर रोक! पाकिस्तान ने अचानक क्यों लिए सख्त फैसले? – राष्ट्रवाणी
- Indigo यात्रियों को लगेगा झटका! बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा, अब आपकी कटेगी जेब – राष्ट्रवाणी
- वॉट्सऐप पर आई फाइल को सोच-समझकर खोलना, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- किसान की मौत: फसल की रखवाली करने गया था खेत, करंट की चपेट में आकर गई जान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
