Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पंडया के हरफनमौला खेल से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा
Sports

पंडया के हरफनमौला खेल से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंडया के हरफनमौला खेल से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कटक. हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर शानदार आगाज किया. पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी के बूते भारत ने छह विकेट पर 175 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 74 रन पर आउट कर इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी दूसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

भारत ने इससे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हराया था.  टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है.  बल्ले से अपना छठा टी20 अर्धशतक जड़ने वाले पंड्या ने डेविड मिलर (एक रन) का अहम विकेट भी चटकाया.  भारत की ओर से अर्शदीप ंिसह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल को दो-दो जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली.
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 जबकि ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान एडेन मारक्रम ने 14-14 रन का योगदान दिया.

भारतीय टीम 12 ओवर के बाद चार विकेट पर 78 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये. लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली. लक्ष्य का बचाव करते हुए अर्शदीप ंिसह ने पारी की दूसरी गेंद पर ही ंिक्वटन डिकॉक को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखाने के बाद अपने अगले ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (14) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया.

कप्तान एडेन मारक्रम ने चौथे ओवर में बुमराह के खिलाफ चौका और फिर छक्का लगाया लेकिन अक्षर ने छठे ओवर की पहली गेंद पर ही उन्हें बोल्ड कर दिया. चक्रवर्ती के खिलाफ लांग आॅन पर शानदार छक्का लगाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने अक्षर पर चौके के साथ पावर प्ले में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन पहुंचा दिया.

पंड्या ने गेंद थामते ही लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे अनुभवी मिलर को पवेलियन भेजा. जितेश ने विकेट के पीछे उनका शानदार कैच लपका.  टीम का स्कोर अभी 50 रन तक ही पहुंचा था कि चक्रवर्ती ने फरेरा (सात गेंद में पांच रन) को चकमा देकर पवेलियन की राह दिखा दी. मार्को यानसेन ने पंड्या और चक्रवर्ती पर बड़े छक्के लगाकर आक्रामक तेवर दिखाये. वह खतरनाक होते उससे पहले चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड कर मैच पर भारत का दबदबा बना दिया.

बुमराह ने अगले ओवर में ब्रेविस को आउट कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने विकेटों का सैंकड़ा पूरा किया. भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में ज्यादा समय जयां नहीं किया. इससे पहले एनगिडी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में चोट से वापसी कर रहे शुभमन गिल (चार) और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) को आउट कर दो बड़े झटके दिये.

शानदार लय में चल रहे यानसेन के खिलाफ अभिषेक ने छक्का जड़ हाथ खोला लेकिन शुरुआती ओवरों में वह संघर्ष करते दिखे.
तिलक वर्मा ने छठे ओवर में यानसेन के खिलाफ दो चौके लगाये जिससे टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 40 रन बनाये. अभिषेक ने सिपामला के खिलाफ दो चौके लगाये लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री के पास यानसेन ने शानदार कैच लपक कर उनकी  पारी को खत्म किया.

तिलक वर्मा और अक्षर ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अगले कुछ ओवरों में दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया. इस दौरान तिलक ने एनरिक नोर्किया के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ा.   भारतीय खिलाड़ी हालांकि रन गति को तेज करने के लिए संघर्ष करते दिखे. इस बीच एनगिडी ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट कर मैच की अपनी तीसरी सफलता हासिल की.

पंड्या ने क्रीज पर आते ही केशव महाराज के खिलाफ दो बड़े छक्के जड़ रन गति को तेज किया तो वहीं दूसरे छोर से अक्षर ने सिपामला की गेंद को दर्शकों के पास भेजकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. वह हालांकि अगली गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में फरेरा को कैच दे बैठे. पंड्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने नोर्किया पर करारे प्रहार कर दो चौके लगाये. दूसरे छोर से दुबे (11) ने एनगिडी के खिलाफ दो चौके लगाकर उनका अच्छा साथ दिया.

वह हालांकि 18वें ओवर में फरेरा की पहली गेंद पर बोल्ड हो गये. भारत ने 19वें ओवर में 18 रन बटोरे जिसमें पंडया ने सिपामला के खिलाफ छक्का और चौका जबकि जितेश  (नाबाद 10) ने छक्का लगाया. पंड्या ने आखिरी ओवर में नोर्किया के खिलाफ छक्के के साथ इस प्रारूप में अपना छठा अपना अर्धशतक पूरा किया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइल पर अधिक दबाव बनाए बिना गाजा युद्ध-विराम का अगला चरण असंभव होगा: हमास
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.