चंडीगढ़. पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर जिलों में सोमवार को एहतियाती ‘ब्लैकआउट’ उपाय लागू किए गए.
अधिकारियों ने बताया कि जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है. जालंधर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने रात 9:15 बजे एक संदेश में कहा, ”एहतियाती उपाय के तौर पर, सुरनासी के आसपास के कुछ इलाकों में लाइट बंद कर दी गई है, क्योंकि ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है. हम उनकी पुष्टि कर रहे हैं. अभी तक कोई (पूर्ण) ब्लैकआउट लागू नहीं है. चिंता की कोई बात नहीं है, जैसा कि सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने पुष्टि की है. वे हमेशा की तरह नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं.” पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा है.

सीमा से लगे अमृतसर में हवाई हमले का सायरन बजाया गया. अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने एक संदेश में कहा, ”हम सतर्क हैं. हम ब्लैकआउट लागू कर रहे हैं.” उन्होंने लोगों से खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया. अमृतसर प्रशासन ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया है. इसने कहा, ”बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी होने पर हम आपको सूचित करेंगे. घबराएं नहीं.” होशियारपुर जिले में, दसूया और मुकेरियां में ब्लैकआउट उपाय लागू किए गए.

सोमवार को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सामान्य स्थिति देखी गई, बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमति बनने के बाद एहतियात के तौर पर कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे. चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की 10 मई को सहमति बनी थी.

जम्मू के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन दिखे, कार्रवाई की जा रही है: सेना जम्मू, 12 मई (भाषा) जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षाबल निपट रहे हैं. सेना के एक अधिकारी ने यह बात कही.
हालाँकि, उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर के सांबा के निकट कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं. उनसे निपटने की कोशिश की जा रही है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version