चंडीगढ. पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार की सुबह एक निजी बस के नाले में गिर जाने से एक महिला कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और 24 से अधिक यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हादसा फरीदकोट-कोटकपूरा मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे हुआ जब 36 यात्रियों को लेकर बस मुक्तसर से अमृतसर जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक से टकराने के बाद बस 10 फुट ऊंचे पुल से नाले में गिर गई.

फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है.
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से चार मुक्तसर जिले के निवासी थे. उन्होंने बताया कि 26 यात्रियों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में से दो को अमृतसर के दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया, उनमें से एक ने दुर्घटना में अपना एक हाथ गंवा दिया. पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version