चंडीगढ़. जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के एक जवान को पिछले महीने जालंधर स्थित एक यूट्यूबर के आवास पर ग्रेनेड फेंकने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जालंधर की एक अदालत ने जवान सुखचरण सिंह को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मुख्य आरोपी हार्दिक कंबोज ने 15 और 16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था. हालांकि, यह फटा नहीं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जालंधर ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सुखचरण सिंह ने यूट्यूबर के आवास पर ग्रेनेड फेंकने के लिए कंबोज को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया था. पुलिस ने बताया कि सुखचरण सिंह सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिये कंबोज के संपर्क में आया था. विर्क ने बताया कि मुक्तसर जिले के रहने वाले सुखचरण सिंह का नाम प्राथमिकी में दर्ज है और अदालत से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया गया था. पुलिस ने इस मामले में अब तक कंबोज समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना के बाद पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूबर के आवास पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. पिछले चार-पांच महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर कई विस्फोट हुए हैं. पिछले महीने अमृतसर में एक मंदिर के बाहर विस्फोट हुआ था. जालंधर में आठ अप्रैल को भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड विस्फोट हुआ था, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version