चंडीगढ़: बंिठडा जिले में पंजाब पुलिस ने कथित रूप से 17.70 ग्राम हेरोइन ले जा रही एक महिला पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिटी-1 पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) हरबंस ंिसह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) के साथ मिलकर बुधवार शाम बंिठडा में बादल फ्लाईओवर के पास कांस्टेबल अमनदीप कौर की एसयूवी को रोका।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कौर के कब्जे से 17.70 ग्राम हेरोइन मिली। कौर पहले मानसा थाने में तैनात थीं और फिलहाल वह बंिठडा पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहीं थीं।ंि सह ने बताया कि कांस्टेबल के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version