चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सीमा पार से हथियार तस्करी के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करने का मंगलवार को दावा किया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों की एक खेप प्राप्त करने के बाद उस खेप को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे रोका।

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘खुफिया दल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान के एक तस्कर के निर्देशों के तहत काम कर रहे एक सदस्य को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल बरामद कीं।’’

डीजीपी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इनका संबंध पाकिस्तान स्थित एक तस्कर से है। ये हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों के लिए थे, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ा जा सके।’’ उन्होंने बताया कि अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे गिरोह समेत उसके संबंधों का पर्दाफाश करने के लिए जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version