राष्ट्रवाणी: रायपुर: शासकीय योजनाओं का सही मार्गदर्शन और मेहनत से कैसे एक आम व्यक्ति का जीवन बदल सकता है, इसकी मिसाल कबीरधाम जिले के ग्राम तोरला नवापारा निवासी युगल किशोर साहू ने पेश की है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (च्डथ्डम्) योजना के सहयोग से उन्होंने न केवल अपना स्वरोजगार स्थापित किया, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार किया है।

युगल किशोर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पूंजी की कमी उनके आड़े आ रही थी। इसी दौरान उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से योजना की जानकारी और अधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

योजना के तहत युगल किशोर साहू ने बैंक ऑफ बड़ौदा (शाखा पांडातराई) से 2 लाख का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपनी बेकरी उत्पाद निर्माण इकाई की शुरुआत की। बेकरी व्यवसाय के सफल संचालन से होने वाली नियमित आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। अपनी लगन और मेहनत के बल पर व्यवसाय को आगे बढ़ाकर युगल किशोर अब क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन चुके हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version