पेरिस: चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में टॉटेनहैम को हराकर यूईएफए सुपर कप जीत लिया जो फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब की वर्ष 2025 में पांचवी ट्रॉफी है।

नूनो मेंडेस ने शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को अंजाम तक पहुंचा। पीएसजी की जीत एक समय असंभव लग रही थी क्योंकि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेले गए इस वार्षिक मैच में टॉटेनहैम निर्धारित समय के 85वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रहा था।

ली कांग-इन ने निचले कोने में जोरदार शॉट लगाकर पीएसजी के लिए पहला गोल किया जबकि उनके साथी खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बराबरी का गोल दागकर उडीन के स्टेडियो फ्रीउली में खेले गए इस रोमांचक मैच में स्कोर 2-2 कर दिया।

पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी के लिए विटिना पहले प्रयास में चूक गए। इसके बाद टॉटेनहैम शूटआउट में 2-0 की बढ़त बनाकर फिर से उलटफेर करने की स्थिति में आ गया। लेकिन उसके खिलाड़ी मिकी वैन डे वेन और मैथिस टेल पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए जबकि पीएसजी ने लगातार चार पेनल्टी गोल में बदली। पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग,लीग 1 और कूप डी फ्Þरांस का तिहरा ख़तिाब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version