लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की और वारदात में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बृहस्पतिवार को होने वाला कानपुर का दौरा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विभिन्न जिलों में अपने तमाम कार्यक्रम निरस्त कर दिये।

कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ंिसह ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री को बृहस्पतिवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत निर्मित मार्ग तथा कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था लेकिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद पैदा हुई सूरतेहाल को देखते हुए उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कानपुर के जिलाधिकारी (डीएम) और उच्च अधिकारियों को आधिकारिक सूचना दे दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रघुबीर लाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी को अपने कानपुर दौरे के दौरान चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक सात किलोमीटर इलाके में फैली दूसरे चरण की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के साथ-साथ 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था।

पहलगाम हमले के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में नाराजगी और रोष व्याप्त है। लखनऊ, उन्नाव और झांसी समेत कई शहरों में भाजपा की इकाइयों ने पीड़ितों के सम्मान में बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए।
उन्नाव में ंिहदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने ‘इस्लामिक आतंकवाद’ का पुतला फूंका और आतंकवाद के खात्मे की मांग करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। द्विवेदी ने पहलगाम की घटना को ‘ंिहदुओं के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार’ बताया और केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कड़ी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया।

संभल के चंदौसी में भी पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय व्यापारिक समूहों और भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आतंकवाद का पुतला फूंका। सनातन सेवक संघ ने भी पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

संभल शहर में सनातन सेवक संघ ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंका। संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह हमला स्पष्ट रूप से सनातन धर्म के खिलाफ और भारत की संप्रभुता पर हमला है, उन्होंने प्रतिशोध और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

संत कबीर नगर में बार एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसमें लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य बंद रखने की अपील करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषी लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

शाहजहांपुर में ंिहदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल और जोरदार जवाबी कार्रवाई की मांग की। वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारियों ने शोक में दीप जलाए और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रुद्र पाठ का आयोजन किया। स्थानीय लोगों ने हनुमान मंदिर में भी दीप जलाए और प्रधानमंत्री से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

हापुड़ की भाजपा इकाई ने शोक सभा आयोजित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इकाई ने अपने पश्चिमी क्षेत्र सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया।
इसके जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने हमले की ंिनदा की और पाकिस्तान की कथित भूमिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया।

हाथरस में ंिहदू जागरण मंच ने भी शहीद भगत ंिसह स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया, आतंकवादियों का पुतला जलाया और उनसे सख्ती से निपटने की मांग की। मेरठ में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के सम्मान में मोमबत्ती जलाने और शांति मार्च सहित अलग-अलग श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की घोषणा की।

अलीगढ़ में जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने इस हमले की स्पष्ट रूप से ंिनदा करते हुए इसे ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ बताया और देश भर में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों से शांत रहने और अनावश्यक सार्वजनिक उपस्थिति या राजनीतिक बहस से बचने का आग्रह किया। उन्होंने आतंकवादी हमले के बाद किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version