रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के व्यवसायी के परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि साय ने 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मिरानिया की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया.
मुख्यमंत्री ने कहा, ”पूरा छत्तीसगढ़ इस दु?खद घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ है.” साय ने कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा अवश्य मिलेगी.

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी. कश्मीर के पहलगाम के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले घास के एक मैदान में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें मिरानिया समेत 26 लोगों की मृत्यु हो गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version