महाराजगंज: उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों पर माफिया पालने का आरोप लगाते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘शून्य गरीबी के लक्ष्य को प्राप्त करके उप्र को देश में अर्थव्यवस्था के तौर पर नंबर एक’ के रूप में स्थापित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज जिले में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम शून्य गरीबी के लक्ष्य को हासिल कर उत्तर प्रदेश को देश में अर्थव्यवस्था में नंबर एक के रूप में स्थापित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगले तीन सालों में गरीबी को मिटाकर प्रदेश को एक समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले की सरकारें एक जिला, एक माफिया पालती थी, हमने उनके माफिया का स्थान अब को एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज के लिये दे दिया है।’’ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शनिवार को रोहिन बैराज के उद्घाटन और 654 करोड़ रुपये की 629 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए महाराजगंज जिले में थे।

आदित्यनाथ ने आगे कहा, “महाराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। उप्र अब बीमारू राज्य नहीं रहा।” ‘बीमारू’ (बीमार) शब्द का इस्तेमाल 1980 के दशक के मध्य में जनसांख्यिकीविद् आशीष बोस ने किया था, जो बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे कुछ सबसे गरीब राज्यों के नामों के पहले अक्षरों से बना था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version