राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर शहर के विकास का अगला पड़ाव अब केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहने वाला है। वर्ष 2027 में शहर को ऐसी सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है, जो शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन, पार्किंग और बड़े आयोजनों के लिहाज से बिलासपुर की तस्वीर बदल सकती हैं।

स्मार्ट सिटी और नगर निगम की अलग-अलग परियोजनाओं के जरिए शहर में कन्वेंशन सेंटर, ई-बस टर्मिनल, आटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग और एजुकेशन हब आकार ले रहे हैं। इनमें कुछ परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं तो कुछ पर निर्माण और अधोसंरचना विकास का काम चल रहा है। खास बात यह है कि इन परियोजनाओं का असर शहर के अलग-अलग हिस्सों पर पड़ेगा।

कोनी में पढ़ाई और परिवहन से जुड़ी सुविधाएं विकसित होंगी तो पुराने बस स्टैंड में पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं कोनी में ही बन रहा कन्वेंशन सेंटर बड़े आयोजनों के लिए शहर को नया मंच देगा और मधुबन-जूना बिलासपुर का प्रस्तावित एजुकेशन हब बिलासपुर को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए और मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

कन्वेंशन सेंटर बिलासपुर को बड़े आयोजनों का मंच देगा। ई-बस टर्मिनल शहर के सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक दौर में ले जाएगा। आटोमेटेड पार्किंग पुराने शहर की पार्किंग और ट्रैफिक समस्या को कम करने में मदद करेगी।

वहीं एजुकेशन हब बिलासपुर की पहचान को एक बड़े शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। इन चारों परियोजनाओं के पूरी तरह आकार लेने के साथ 2027 बिलासपुर के शहरी विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण साल साबित हो सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version