राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर : शहर के कन्या परिसर रोड बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से शुक्रवार सुबह तीन अपचारी बालक रोशनदान की ग्रिल का राड निकालकर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है जब रोज की तरह सभी बच्चों को योग के लिए उठाया गया था। इसी दौरान तीन बालक बाथरूम के रोशनदान से निकलकर भागने में सफल रहे। प्लेस आफ सेफ्टी के परिवीक्षा अधिकारी नीतू राम कुशवाहा ने बताया कि केंद्र में कुल 49 अपचारी निरुद्ध थे। शुक्रवार सुबह योग के लिए सभी को जगाया गया था। इसी बीच तीन बच्चों ने बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल का रॉड निकाला और वहां से निकल भागे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई, लेकिन शाम तक फरार बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। आठवीं बार आया था प्लेस आफ सेफ्टी में बाल संप्रेक्षण गृह से पहले भी हो चुकी भागने की घटनाएं गौरतलब है कि प्लेस आफ सेफ्टी के बगल में ही बाल संप्रेक्षण गृह भी संचालित है। बाल संप्रेक्षण गृह से हालिया महीनों में दो बार बच्चे भाग चुके हैं। पहली बार 11 बच्चे फरार हुए थे जिनमें से 10 को वापस लाया गया। इसी महीने फिर 13 बच्चे भागे थे, जिनमें से 10 की वापसी हो चुकी है। हालांकि प्लेस आफ सेफ्टी से भागने की यह पहली घटना है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्लेस आफ सेफ्टी यानी ‘सुरक्षित स्थान’ किशोर न्याय अधिनियम-2015 के तहत स्थापित एक विशेष संस्था है। इसमें 16 से 18 वर्ष की आयु के उन किशोरों को रखा जाता है जिन्होंने जघन्य अपराध किया हो। यहां बच्चों को सुधार, पुनर्वास, शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाता है। इनकी निगरानी महिला एवं बाल विकास विभाग करता है। सामान्य बाल संप्रेषण गृह से यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें गंभीर प्रकृति के मामलों में शामिल अपचारी रखे जाते हैं।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू

