राष्ट्रवाणी: रायपुर। प्रधानमंत्री द्वारा टास्क फोर्स के गठन को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री के टास्क फोर्स का गठन करने से क्या फायदा होगा, आपने तो पूरे देश के युवाओं का कैरियर खराब कर दिया। वे सड़कों पर हैं। इस भ्रष्टाचार को सिस्टम में बैठे लोग कर रहे हैं। युवाओं और किसानों को सड़कों पर लाने का इन लोगों की धारणा बन गई है। Gen- ज़ ने प्रधानमंत्री को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया है। मोदी ने 12 सालों में देश को बर्बाद कर दिया है, इसकी कोई भरपाई नहीं हो सकती। बैज ने कहा, टास्क फोर्स का गठन केवल अपना जनाधार खो चुके हैं उसे बैलेंस करने के लिए कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा अपने मंत्रियों को रील बनाकर पोस्ट करने की नसीहत देने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, इससे समझा जा सकता है कि एक शंखनाथ से पूरी सरकार की सिस्टम हिल चुकी है। प्रधानमंत्री से लेकर पूरी सरकार हिल गई है, डर चुकी है। Gen-z को टारगेट कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जो हमारे देश के 65 प्रतिशत हिस्सा है। Gen-z देश के पढ़े लिखे लोग अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं, रील बनाकर डालने से क्या होगा, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। अब प्रधानमंत्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, उन्हें झोला उठाकर जाना होगा। दिल्ली में 29 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की बैठक को लेकर दीपक बैज ने कहा, 29 तारीख को दिल्ली में सभी प्रदेश संगठनों को लेकर बैठक होने वाली है। संगठन को लेकर हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है। संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश मिलेंगे। इतने दिनों में किस तरह के आंदोलन किए हैं, इन सभी की रूपरेखा तैयार की गई है। बारिश के बाद जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version