देहरादून: उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलाें में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में गरज के साथ बारिश की हल्की बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है। उधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने के बाद दून के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी इतना तामपान रहने की संभावना है।

प्रदेश में 101 रास्ते खुले पर 187 सड़कें अभी भी बंद

बारिश, भूस्खलन के चलते प्रदेश में बंद 288 सड़कों में से बुधवार तक 101 को ही खाेला जा सका है। अभी भी प्रदेश में 187 मार्ग बंद हैं। इसमें टिहरी में 20, चमोली 31, रुद्रप्रयाग 23, पौड़ी 18, उत्तरकाशी 22, देहरादून 14, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 22, अल्मोड़ा 23, बागेश्वर सात और नैनीताल में छह सड़क बंद है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version