Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्रधानमंत्री अभी भी क्यों भाग रहे हैं; कांग्रेस ने प्रेस वार्ता नहीं करने का आरोप लगाया
Country

प्रधानमंत्री अभी भी क्यों भाग रहे हैं; कांग्रेस ने प्रेस वार्ता नहीं करने का आरोप लगाया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री अभी भी क्यों भाग रहे हैं; कांग्रेस ने प्रेस वार्ता नहीं करने का आरोप लगाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ‘बिना पूर्व निर्धारित सवाल-जवाब’ के प्रेस वार्ता नहीं करते. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ”कल हमने प्रधानमंत्री को सत्ता में 11 साल पूरे होने के मौके पर पहली बार बिना पूर्व निर्धारित सवाल-जवाब वाली अन्क्रिरप्टेड प्रेस वार्ता करने की खुली चुनौती दी थी.” उन्होंने कहा, ”लेकिन आज सामने आए हैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्हें दोपहर 12 बजे प्रेस से बात करने के लिए भेजा गया है ताकि इन 11 वर्षों की उपलब्धियों का ढोल पीटा जा सके.”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री अब भी परहेज क्यों कर रहे हैं? क्या अब भी सवाल-जवाब रटने में समय लग रहा है? या फिर ऐसे अनुकूल चेहरे तलाशे जा रहे हैं जो सवाल भी करें लेकिन पूरी आज्ञाकारी मुद्रा में? या फिर भारत मंडपम अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हुआ?” एक अन्य पोस्ट में रमेश ने आज यहां भाजपा मुख्यालय में हुए संवाददाता सम्मेलन में शामिल नहीं होने के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, ”11 साल का जश्न लेकिन अब भी अलिखित और पूर्व निर्धारित संवाददाता सम्मेलन से प्रधानमंत्री नौ दो ग्यारह हैं. भारत मंडपम उनका इंतजार कर रहा है.” कांग्रेस के इन आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया था कि देश के शासनाध्यक्ष समय-समय पर संवाददाता सम्मेलन करते रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल से प्रेस के सीधे सवालों का सामना नहीं किया है.

उन्होंने कहा, ”पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी ने मीडिया के साथ बातचीत को एक शो की तरह प्रोड्यूस, डायरेक्ट और स्क्रिप्ट किया – जिसमें उन्होंने खुद को ”नॉन-बायोलॉजिकल” बताने वाला र्चिचत दावा भी किया था. लेकिन अब तक उन्होंने कभी भी बिना संपादन, बिना स्क्रिप्ट वाली एक भी असली प्रेस वार्ता करने का साहस नहीं दिखाया.” रमेश ने लिखा, ”यह उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों से बिल्कुल उलट है, जिनसे वे विशेष रूप से नफरत करते हैं, वे तो लगभग हर दूसरे महीने बेधड़क प्रेस वार्ता करते थे, जहां उनसे कठोर सवाल पूछे जाते थे और वे गंभीरता व संयम से जवाब देते थे. हमारे लोकतंत्र की बुनियादें, ऐसी ही संवाद परंपराओं से मजबूत हुई हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में वापस आए नवजोत सिंह सिद्धू, ‘ कहा : यह घर वापसी जैसा है’
Next Article इजराइल ने मानवीय सहायता ले जा रहे जहाज को जब्त किया; ग्रेटा थनबर्ग और अन्य को हिरासत में लिया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.