नयी दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर कथित तौर पर अपशब्द कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर अपने विदाई भाषण में उनकी तरफ से इस बात का उल्लेख किया गया था कि पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक संवाद के स्तर में गिरावट आना और बढ.ती कटुता पीड़ा का विषय है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ ने एक बयान में कहा, ”मुझे यह पढ.कर निराशा हुई कि एक व्यक्ति ने मोदी जी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. ऐसा करना हमारी परंपराओं के विरुद्ध है.” सिंह ने यह भी कहा, ”ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करे.”

पिछले सप्ताह दरभंगा के बाहरी इलाके में एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा बनाए गए एक मंच से एक व्यक्ति द्वारा माइक पर गाली देने का एक वीडियो वायरल हुआ था, हालांकि आयोजक ने दावा किया था कि घटना के समय पार्टी का कोई भी महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद नहीं था. दरभंगा निवासी 25 वर्षीय आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version