रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नवंबर को होने वाले छत्तीसग­ढ़ राज्योत्सव के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद एक नवंबर, 2000 को छत्तीसग­ढ़ अस्तित्व में आया था.

साय ने मंगलवार शाम संवाददाताओं को बताया कि राज्य स्तर पर रायपुर में पांच दिन तक राज्योत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि जिला स्तर पर तीन दिवसीय समारोह आयोजित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में राज्योत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे. वह यहां छत्तीसग­ढ़ राज्य विधानसभा के नवनिर्मित भवन और आदिवासी संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे.

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय राज्योत्सव एक नवंबर से शुरू होगा, जिसमें सरकार के विकास कार्यों और राज्य की विकास यात्रा को प्रर्दिशत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समारोह में शामिल होंगे. अधिकारियों के अनुसार, उपराष्ट्रपति राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version