Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्रधानमंत्री मोदी क्या मणिपुर यात्रा के लिए ‘करुणा’ नहीं जुटा सकते: कांग्रेस
Country

प्रधानमंत्री मोदी क्या मणिपुर यात्रा के लिए ‘करुणा’ नहीं जुटा सकते: कांग्रेस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी क्या मणिपुर यात्रा के लिए ‘करुणा’ नहीं जुटा सकते: कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने तीन देशों की यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि उनके पास ऐसी यात्राओं के लिए तीन ई यानी ‘एनर्जी’ (ऊर्जा), ‘एक्साइटमेंट’ (उत्साह) और ‘एंथूसिएजम’ (जोश) हैं पर क्या वह मणिपुर के लोगों की पीड़ा समझने के मकसद से वहां जाने के लिए चौथा ‘ई’ ‘इंपैथ” (करुणा) पैदा नहीं कर सकते.

विपक्षी दल ने यह भी कहा कि मई 2023 के बाद से यह मोदी की 35वीं विदेश यात्रा है वहीं ”मणिपुर के साथ प्रधानमंत्री का इस तरह का रवैया बेहद दुखद है.” कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,” एक समय था जब वह भारत-कनाडा संबंधों की मिसाल देते हुए गर्व से (ं+ु)^2 का अलजेब्रा का सूत्र सुनाया करते थे. लेकिन इसके बाद हालात बुरी तरह बिगड़ गए. ” उन्होंने कहा,” जब ऐसा लगने लगा कि कनाडा भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने को लेकर टालमटोल कर रहा था तब उनके लिए ढोल पीटने वालों ने प्रचारित किया कि प्रधानमंत्री मोदी तो जाएंगे ही नहीं चाहे बुलावा आए या नहीं. लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी वह बेनकाब हो गए.” कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है, क्योंकि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

कांग्रेस नेता ने कहा,” शायद मोदी जी उन्हें याद दिला सकते हैं कि नीति आयोग के सीईओ के अनुसार 24 मई 2025 को ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.” उन्होंने कहा, ” यह मई 2023 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की 35वीं विदेश यात्रा है. उनके पास इन दौरों के लिए एनर्जी, एक्साइटमेंट और एंथूसिएजम- तीन ‘ई’ हैं. लेकिन क्या वे मणिपुर जाने के लिए चौथी ‘ई’ इंपैथी नहीं जुटा सकते हैं जहां लोगों की तकलीफ, पीड़ा और त्रासदी जारी है.” जयराम रमेश ने कहा , ”किसी नेता की बात तो छोड़िए- तीन मई 2023 से अब तक उन्होंने मणिपुर के किसी भी व्यक्ति से मुलाकात तक नहीं की है. प्रधानमंत्री का मणिपुर के प्रति यह रवैया बेहद दुखद एवं चिंताजनक है.” कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री का 2015 का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें वह दोनों देशों के बीच संबंधों को दर्शाने के लिए गणितीय उदाहरण दे रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहर नागरिक को तीन साल के अंदर न्याय दिलाने की होगी व्यवस्था : शाह
Next Article उत्तर प्रदेश में पेलोड के साथ पहला सफल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.