अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के भरवाड़ समुदाय से प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पेड़ लगाने का आग्रह किया. उन्होंने मुख्य रूप से मवेशी पालन करने वाले भरवाड़ समुदाय से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का भी आग्रह किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के धोलेरा तालुका के बावलियाली धाम में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समुदाय के सदस्यों को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ”हमें अगले 25 सालों में विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए मुझे आपके समुदाय का समर्थन चाहिए. पहला कदम हमारे गांवों को विकसित बनाना है. मैं आपसे प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पेड़ लगाने का आग्रह करता हूं.” उन्होंने बावलियाली धाम को आस्था, संस्कृति और धर्म का स्थान बताया.
मोदी ने समुदाय से अपील की कि वे ”परिस्थितियों के अनुसार बदलाव लाएं और अपनी बेटियों को कंप्यूटर चलाना सिखाएं.” उन्होंने कहा, ”किसान क्रेडिट कार्ड पहले केवल किसानों को जारी किया जाता था. अब हमने इसका लाभ पशुपालकों को भी दिया है, जिससे वे कम ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version