मस्कट. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे जहां वह खाड़ी देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं मस्कट, ओमान पहुंचा हूं. यह भारत के साथ अटूट मित्रता और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि है. यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी साझेदारी को नयी गति प्रदान करने का अवसर है.” हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री सुल्तान हसीम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान की यात्रा पर हैं.

मोदी की इस खाड़ी देश की यह दूसरी यात्रा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यहां पहुंचे. इससे पहले उन्होंने इथियोपिया और जॉर्डन की यात्रा की थी.
जब मोदी होटल पहुंचे, तो भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. ओमान के स्थानीय कलाकारों ने एक पारंपरिक प्रस्तुति दी.

इसके अलावा, भारतीय कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें राजस्थान का घूमर, गुजराती गीत, शास्त्रीय नृत्य और कर्नाटक का लोक नृत्य शामिल था. भारत ने कहा है कि वह इस यात्रा के दौरान ओमान के साथ एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर ”बहुत आशावादी” है. भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते को हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी थी. इस यात्रा के दौरान, मोदी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सुल्तान के साथ चर्चा करेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version