Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»प्रधानमंत्री ने सिरो-मालाबार चर्च के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री ने सिरो-मालाबार चर्च के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री ने सिरो-मालाबार चर्च के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में सिरो-मालाबार चर्च के वरिष्ठ बिशप के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख मेजर आर्कबिशप मेजर राफेल थत्तिल, आर्कबिशप डॉ कुरियाकोस भरनिकुलंगरा और अन्य से अच्छी बातचीत हुई.” बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और राज्य के अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी उपस्थित थे.

चंद्रशेखर ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, इस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दे पर ”सामान्य” चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख मेजर आर्कबिशप राफेल थत्तिल के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से कहा, ”मैं हमेशा आपकी सेवा में उपस्थित हूं.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार मदद मांगने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए काम करने को तैयार हैं. भाजपा नेता ने कहा कि हर चीज को ”राजनीतिक चश्मे से” नहीं देखा जाना चाहिए.

चंद्रशेखर ने कहा, ”हम एक ऐसी सरकार और पार्टी हैं जो हर जगह, सभी के लिए काम करती है. मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में यही दिखाया है. हम हर चीज को धार्मिक चश्मे से नहीं देखते. हर चीज राजनीतिक नहीं होती.” जब पत्रकारों ने पूछा कि भाजपा शासित राज्यों में कथित तौर पर ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों पर सबसे ज्यादा हमले क्यों हुए, तो उन्होंने कहा कि इसे इस तरह ”सामान्यीकृत करना गलत” है.

उन्होंने कहा कि कानून हैं और उन्हें लागू करने के लिए अदालतें भी हैं, इसलिए ऐसे किसी भी मुद्दे का समाधान किया जाएगा.
भाजपा नेता ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान, पोप को भारत आमंत्रित करने या छत्तीसग­ढ़ में ननों पर हमलों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई. प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा केरल स्थित सिरो मालाबार चर्च द्वारा छत्तीसग­ढ़ उच्च न्यायालय की उस हालिया व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करने के बाद हुआ है, जिसमें कुछ गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले साइनबोर्ड लगाने को सही ठहराया गया था. एक फेसबुक पोस्ट में, प्रभावशाली कैथलिक चर्च ने इस घटनाक्रम को ”विभाजन के बाद से देश में देखी गई सबसे विभाजनकारी सीमा” बताया और आरोप लगाया कि यह धर्मनिरपेक्ष भारत में ”धार्मिक भेदभाव” के एक नए रूप को दर्शाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत और इजराइल को आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत: जयशंकर
Next Article छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026
Chhattisgarh

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.