पुणे. महाराष्ट्र के सतारा जिले में परीक्षा के लिए देरी होने पर 20 वर्षीय एक छात्र ‘घाट’ के ऊपर से पैराग्लाइडिंग करते हुए कॉलेज पहुंचा. छात्र के पैराग्लाइडिंग करके कॉलेज पहुंचने का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र समर्थ महांगड़े ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर को हुई और ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि उसे एकदम अंतिम क्षणों में पता चला कि कुछ ही मिनटों में उसकी प्राकृतिक आपदा प्रबंधन पर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी. पासारानी गांव के निवासी महांगड़े ने बताया कि इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग संचालकों को जानने से उन्हें मदद मिली.

एक वीडियो में महांगड़े को हैरिसन फॉली (सतारा में वाई-पंचगनी रोड पर पंचगनी से लगभग पांच किलोमीटर पहले स्थित एक समतल पठार) से किसानवीर कॉलेज तक पायलट द्वारा संचालित पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाया गया है. महांगड़े ने कहा, ”मैं हैरिसन फॉली के पास एक गन्ना जूस सेंटर पर काम करता हूं. उस दिन अपराह्न दो बजे मुझे एहसास हुआ कि मेरी परीक्षा 2:15 बजे है. मैं इसके बारे में भूल गया क्योंकि परीक्षा का समय और तारीख कुछ समय पहले ही बदल दी गई थी. मुझे पता था कि रविवार को यातायात और घाट सेक्शन में चल रहे काम के कारण सड़क मार्ग से जाने का कोई विकल्प नहीं था और मेरा कॉलेज 12 किलोमीटर दूर था. ”

छात्र ने कहा, ”मैं उस इलाके में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों को जानता था. उनमें से एक गोविंद येवले ने एक पायलट से मुझे कॉलेज तक ले जाने के लिए कहा. ” गोविंद येवले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”सभी अनिवार्य सुरक्षा उपकरण पहनने के बाद, वह और हमारे पायलट ठीक पांच मिनट में कॉलेज के पास एक खुले मैदान में उतरने में सफल रहे. ”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version