सांगली. महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक स्कूल शिक्षक ने कम नंबर लाने पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई. अधिकारी ने कहा कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था. उसकी बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी. एक परीक्षा में कम नंबर आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आटा पीसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल उठाया और अपनी पत्नी और बेटे की मौजूदगी में उससे अपनी बेटी को पीटना शुरू कर दिया. आटपाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने कहा, “गंभीर रूप से घायल साधना को सांगली के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह “बहुत सी चोटें लगना” बताया गया है.” उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version