अलीगढ़. अलीगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवती को अपने पति की हत्या करने और फिर अपने प्रेमी की मदद से पड़ोसी जिले कासगंज में एक ईंट भट्टी के पास उसके जले हुए शव को फेंकने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दनसारी के निवासी यूसुफ (29) के रूप में की गयी है जिसके परिवार ने दो अगस्त को छर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि यूसुफ शनिवार सुबह से लापता है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी.

पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात उसे सूचना मिली कि पड़ोसी कासगंज जिले के एक गांव में एक ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है. पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिवार ने शव की पहचान यूसुफ के रूप में की. पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि यूसुफ की पत्नी तबस्सुम (29) का उसी गांव के दानिश (27) के साथ विवाहेतर संबंध था और उसने अपने प्रेमी (दानिश) की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर पूरे शरीर पर तेजाब छिड़क दिया और शव में आग लगा दी ताकि उसकी पहचान न हो सके.

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शव को कासगंज जिले में ले गए और एक ईंट भट्ठे के पास में फेंक दिया, जहां रविवार शाम को पुलिस ने शव बरामद कर लिया. छर्रा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) धनंजय ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अब युसूफ के प्रेमी और कुछ अन्य परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है, जिन पर पुलिस को संदेह है कि वे अपराध में शामिल थे. उन्होंने कहा कि बताया कि शव का पोस्टमार्टम रविवार को कासगंज जिले में किया गया. सीओ ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version