छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के बीड़ जिले में शुक्रवार को ग्रामीणों ने परली निवासी व्यवसायी महादेव मुंडे की 2023 में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तारी की मांग करते हुए यहां एक राजमार्ग पर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया।

एक अधिकारी ने बताया कि परली तहसील के भोपला और कन्हेरवाड़ी गांवों के निवासियों ने सुबह लगभग एक घंटे तक परली-अंबाजोगाई राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। महादेव मुंडे का 21 अक्टूबर 2023 को बीड़ जिले के परली शहर में अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। बीड़ पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पिछले हफ्ते मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने बीड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जहर खा लिया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चला।

पत्रकारों से बात करते हुए ज्ञानेश्वरी मुंडे ने कहा, ‘‘आज की स्थिति के लिए पुलिस जिम्मेदार है। यह उनकी विफलता है कि वे आरोपियों को पकड़ नहीं पाए।’’ कर्णहेरवाड़ी गांव के सरपंच राजाभाऊ फड़ ने कहा कि मुंडे की पत्नी 20 महीनों से न्याय के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि आरोपियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम गठित की जाए।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version