नयी दिल्ली. भारत के प्रमोद भगत, सुकांत कदम और कृष्णा नागर ने चीन पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते. शीर्ष पैरा शटलर प्रमोद ने 18 महीने बाद शानदार वापसी करते हुए पुरुषों के एकल एसएलडब्ल्यू3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.

इंडोनेशिया के मोहम्मद अल इमरान से कड़ी चुनौती का सामना करते हुए प्रमोद पहला गेम 15-21 से हार गए लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-19, 21-16 से जीतकर रोमांचक मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया. पेरिस पैरालंपिक में तीन बार डोपिंग जांच में विफल होने के कारण बाहर होने के बाद यह प्रमोद के लिए एक भावुक जीत थी जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय र्सिकट में वापसी करने में मदद की.

पुरुषों के युगल में उन्होंने कदम के साथ जोड़ी बनाई और इस जोड़ी ने हमवतन जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार को रोमांचक फाइनल में 18-21, 22-20, 18-21 से हारकर रजत पदक जीता. दुनिया के नंबर एक पैरा खिलाड़ी सुकांत कदम ने पुरुषों के एकल एसएल4 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और कड़ी चुनौती का सामना करते हुए रजत पदक जीता. वह फाइनल में फ्रांस के लुकास माजूर से 9-21, 8-21 से हार गए. तोक्यो 2020 पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा ने भी पुरुषों के एकल एसएच6 वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया. उन्होंने थाईलैंड के नाथपांग मीचाई को कड़ी टक्कर दी लेकिन तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 22-20, 7-21, 17-21 से हारकर दूसरा स्थान हासिल किया.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version