राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: रविवार 26 जुलाई को बिलासपुर में दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारी की है। व्यापम की ओर आयोजित प्रयोगशाला परिचालक की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएसएसी) की सहायक ग्रंथपाल प्रारंभिक परीक्षा-2026 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए शहर में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि परीक्षाओं में बिलासपुर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के साथ ही उनके स्वजन भी रहेंगे। इसे देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी बंद साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यातायात पुलिस ने परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से नो-एंट्री लागू करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, पुल-पुलियों, संकीर्ण सड़कों, शापिंग माल के आसपास, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस एवं यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पमं और पीएससी की परीक्षा के चलते यातायात में बड़ा बदलाव आवश्यकता पड़ने पर यातायात का दबाव कम करने के लिए कुछ मार्गों पर डायवर्जन भी किया जाएगा। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले और दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुबह 10 बजे तक तथा दोपहर 12.15 बजे के आसपास शहर के भीतर अनावश्यक आवागमन से बचें और यदि आवश्यक हो तो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शहर के बाहरी एवं सीमावर्ती मार्गों का उपयोग करें। यातायात पुलिस की अपील: सुबह 10 और दोपहर 12:15 बजे अनावश्यक आवागमन से बचें यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यह भी आग्रह किया है कि वे ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित एवं सुगमता से पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर की यातायात व्यवस्था भी व्यवस्थित बनी रहे।
Trending
- छू लो आसमान के सफल विद्यार्थियों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मान
- जैगूर में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ा जनसैलाब
- रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026’ शुरू
- आवेदन पर आवेदन, फिर भी कार्रवाई नहीं: क्या पटवारी पर अधिकारी मेहरबान ? न्याय के इंतजार में किसान – राष्ट्रवाणी
- रेलवे फाटक के पास युवकों के बीच सरेआम मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- 4 करोड़ के लेनदेन विवाद में जानलेवा हमला: बातचीत के बहाने बुलाकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 5 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- विधायक ट्रोलिंग मामला: बीजेपी मला अनुज शर्मा के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश
- फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक, आरोपी से जुड़े शख्स के घर का किया घेराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा – राष्ट्रवाणी

