सिलीगुड़ी. उत्तर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के जवानों ने अमल रॉय, गौतम रॉय और प्रीतम रॉय को गिरफ्तार किया.
ये सभी लोग खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी इलाके में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि तीनों लोगों के पास से मिले दस्तावेजों से पुष्टि हुई कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल एक अप्रैल को प्रीतम एक वैध वीजा के साथ भारत आया था लेकिन निर्धारित समय पूरा हो जाने के बाद भी वह यहीं रुका रहा और यहां राजमिस्त्री का काम करने लगा. अधिकारियों ने बताया कि गौतम पांच दिसंबर को कूचबिहार के हल्दीबाड़ी के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा था और पानीटंकी इलाके में ‘इलेक्ट्रीशियन’ का काम करता था. अमल फरवरी में चांगराबांधा के रास्ते भारत आया था और एक दर्जी की दुकान पर काम कर रहा था. अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों आपस में रिश्तेदार हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version