कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस विस्फोट में आठ लोग मारे गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी चंद्रकांत बानिक पटाखा निर्माण इकाई का मालिक है। यह पटाखा निर्माण इकाई उस घर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां सोमवार देर रात विस्फोट हुआ था। सुंदरबन जिले के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने इस विस्फोट के सिलसिले में मुख्य आरोपी चंद्रकांत बानिक को गिरफ्तार कर लिया है।’’

बानिक से पूरी रात पूछताछ की गई और बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस सिलसिले में यह पहली गिरफ्तारी है, जबकि पुलिस फरार चल रहे बानिक के भाई की तलाश कर रही है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘फॉरेंसिक विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या जिस घर में विस्फोट हुआ, उसके अंदर कच्चा माल (पटाखे बनाने के लिए) रखा गया था।’’ पाथर प्रतिमा में एक आवासीय मकान के अंदर गैस सिलेंडर फटने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version