Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सहमा बाजार, सेंसेक्स में 511 अंक की गिरावट
Business

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सहमा बाजार, सेंसेक्स में 511 अंक की गिरावट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सहमा बाजार, सेंसेक्स में 511 अंक की गिरावट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. ईरान के तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी बमबारी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में खासी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 511 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी में 140 अंक से अधिक का नुकसान रहा.
विश्लेषकों ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में अमेरिकी दखल ने पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), प्रौद्योगिकी एवं वाहन शेयरों में बिकवाली से भी निवेशक धारणा पर असर पड़ा.

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 511.38 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,896.79 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 931.41 अंक यानी 1.13 प्रतिशत गिरकर 81,476.76 अंक पर आ गया था लेकिन बाद में इसने अपने कुछ नुकसान की भरपाई की. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 140.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और मारुति में सबसे ज्यादा गिरावट रही. इसके उलट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे.

मेहता इक्विटीज लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ”इजराइल-ईरान संघर्ष में अमेरिकी दस्तक ने तनाव बढ़ा दिया है जिससे घबराए निवेशकों ने शुरुआती घंटे में जमकर बिकवाली की. अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो हमारा आयात बिल बढ़ेगा और स्थानीय मुद्रा में तेज गिरावट आएगी. इससे महंगाई बढ़ने का भी जोखिम होगा.” हालांकि, तापसे ने कहा कि पिछले चार सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की लिवाली करने से अनिश्चितता के दौर में भारत की मजबूत बुनियाद का पता चलता है.

पश्चिम एशिया में संकट गहराने के बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 77.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों- फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर बमबारी की है. इससे होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाले कच्चे तेल कारोबार पर अनिश्चितता का माहौल बन रहा है. हालांकि, व्यापक बाजार में तेजी का माहौल रहा. छोटी कंपनियों से संबंधित बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.57 प्रतिशत और मझोली कंपनियों के मिडकैप में 0.20 प्रतिशत की बढ़त रही.

बीएसई में सूचीबद्ध 2,204 कंपनियों के शेयर गिरावट पर रहे जबकि 1,854 शेयरों में तेजी रही और 182 अन्य के भाव अपरिर्वितत रहे.
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”पिछले शुक्रवार को पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद में बाजार में तेजी आई थी. लेकिन सप्ताहांत में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अप्रत्याशित अमेरिकी हवाई हमले ने उन उम्मीदों को तोड़ दिया. इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में रहा.” नायर ने कहा कि शुरुआती झटके के बावजूद, पूंजीगत वस्तुओं और धातु शेयरों में बढ़त के कारण बाजार ने अपने नुकसान की कुछ भरपाई की, क्योंकि तेल आपूर्ति में तत्काल किसी व्यवधान की आशंका कम रही.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,940.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी. एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नीचे गिरकर बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,046.30 अंक बढ़कर 82,408.17 अंक पर और निफ्टी 319.15 अंक चढ़कर 25,112.40 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगुजरात में आप और भाजपा ने जीती एक-एक सीट; केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC को बढ़त
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर मुखर्जी के बलिदान का सम्मान किया: धर्मेंद्र प्रधान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.